Home देश फालना में प्रशासन और व्यापार संघ की बैठक आयोजित, दीपावली के त्योहार...

फालना में प्रशासन और व्यापार संघ की बैठक आयोजित, दीपावली के त्योहार को लेकर हुई चर्चा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

फालना में उद्योग व्यापार संघ व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आज पुलिस थाना परिसर में दीपावली त्योहार को लेकर आयोजित हुई।

थाना अधिकारी सीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी आने वाले दीपावली के त्योहारों को लेकर आप सभी व्यापारी दुकानों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था अपने स्तर पर सही तरीके से करें। ताकि आपकी ‘दुकान में आने नागरिकों के खड़े रहने की जगह मिल सके। जिससे आपको भी उसका फायदा मिले।

व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एवं शहर में पुलिस की समुचित गश्त व्यवस्था एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ शहर में कैमरा की माकूल व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर सीआई खींची ने पूर्ण आश्वासन

देकर कहा कि शहर में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनी रहेगी।

इस अवसर पर श्याम सिंह जोधा, अनिल सिंह खंगारोत, जगदीश सोनी, डूंगर सिंह भाटी, अमर सिंह, देवेंद्र सिद्धावत, प्रितपाल सिंह छाबड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version