Home करिअर एजुकेशन राजपुरोहित विकास संघ फालना की ओर से हुआ आयोजन, होनहार स्टूडेंट्स का...

राजपुरोहित विकास संघ फालना की ओर से हुआ आयोजन, होनहार स्टूडेंट्स का किया सम्मान, भामाशाहों से विकास में योगदान देने की अपील

फालना राजपुरोहित विकास संघ फालना में प्रतिभावान विद्यार्थियों का 17वां सम्मान समारोह मुख्य अतिथि राजपुरोहित समृद्धि परिषद मुंबई के अध्यक्ष हुकमसिंह खीचन के सानिध्य में संपन्न हुआ। राजपुरोहित विकास संघ फालना के मंत्री अरविंद सिंह पराखिया के अनुसार इस वर्ष समारोह में कुल 190 प्रतिभाओं का सम्मान कर प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। संस्था अध्यक्ष मुकेशसिंह सोनाना ने अब तक किए गए विकास कार्य की जानकारी देकर भामाशाहों से निवेदन कर विकास के लिए आगे आने के लिए कहा। साथ ही नव निर्मित लाइब्रेरी कक्ष के बारे में बताया।

इस दौरान अतिथि दशरथसिंह वारका, मोहन सिंह बाड़वा, बाबूसिंह मादा, पूर्व उपखंड अधिकारी शैतान सिंह खेरवा के साथ ही समारोह की अध्यक्षता समारोह के सौजन्यकर्ता भामाशाह मुकेशसिंह देवी सिंहजी मोहराई ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनकर मूलसिंह श्रीसेला, भंवर सिंह लांपी, जितेंद्रसिंह चांचोड़ी, प्रेमसिंह मांडीगढ़, गुमानसिंह खिंवाड़ा, करणसिंह पातावा, श्रवणसिंह सांवलता, जगदीशसिंह नाडोल, नरपत सिंह श्रीसेला, इंदरसिंह निंबाड़ा, नारायणसिंह बारवा, हरिसिंह शिवतलाव, नारायण सिंह सेसली, जसराज शिवतलाव, भोपालसिंह ढालोप, कन्हैयालाल सांडेराव, जालमसिंह पुनाडिया, सुरेशसिंह बारवा, जगदीशसिंह मादा, जयसिंह रानीगांव, सुमेरसिंह ढारिया, सुमेरसिंह आंकदड़ा, अशोक सिंह सोकड़ा, भंवर सिंह श्रीसेला, हरिसिंह बोया, प्रेमसिंह सांडेराव, रूपसिंह फालनागांव, रूपसिंह सेसली द्वारा बहुमान किया वह स्मृति सिंह भेंट किया। समारोह का मंच संचालन पूर्व शिक्षा अधिकारी पूनमसिंह पराखिया द्वारा किया गया समारोह पश्चात सहभोज का भी आयोजन हुआ।

error: Content is protected !!
Exit mobile version