Wednesday, December 3, 2025
Homeजुर्मबाली के बीजापुर में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका...

बाली के बीजापुर में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बाली थाना क्षेत्र के बीजापुर के एक गांव में फांसी के फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला। घटना की सूचना पर बीजापुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

बीजापुर चौकी प्रभारी रूपसिंह मीणा ने बताया कि बीजापुर गांव में सविता देवी पत्नी राहुल कुमार का शव उसके रहवासी मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिलने की सूचना पर मौके पर जाकर शव को नीचे उतारकर मोर्क्युरी में रखवाया। घटना के बाद मृतका के पीहर पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। पीहर पक्ष के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएंगी। पुलिस ने बताया अभी तक विवाहित महिला द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नही चल पाया। पुलिस मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Slot Mines (1Win)

casino groningen

Lottolo Casino

error: Content is protected !!