फालना | बाली नगर में विशाल शोभायात्रा के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा नगर के श्री हनुमानजी मंदिर से शुभारंभ करते हुए नगर के गणेश बाजार, नयापुरा होते हुए दादावाड़ी तक गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व जयकारे लगाए। पीछे कई महिलाएं मंगलगीत गाती हुई चल रही थी। पंडित उमेश एस व्यास ने बताया की कार्यक्रम स्थल पर पहले रामायण की पूजा अर्चना की गई। यज्ञ हवन पंडित रविकांत अलवर ने मंत्रोचार के साथ यजमानों के द्वारा संपन्न करवाया।
उसके बाद परायण प्रारम्भ हुआ जो 26 घंटे अखंड चला । जिसमें जम्मू, अलवर, सोजत रोड से विभिन्न मंडलियों ने भाग लिया और एक से एक बढ़कर चौपाईयों का वाचन किया। पीयूष त्रिवेदी सोजत व रविकांत शर्मा के द्वारा भजनो की बहार से मंत्र मुग्ध किया। इस दौरान श्रोतागण जमे रहे। उसके बाद महाआरती का आयोजन किया, जिसमें पुरुषों व महिलाओं, बच्चों ने भाग लिया। वही प्रसादी का भी आयोजन हुआ जिसका भक्तों ने लाभ लिया। कार्यक्रम में आयोजक पंडित उमेश व्यास, कैलाश सोनी कार्यकर्ता, दीपक रावल, राकेश ओझा, प्रकाश व्यास,राकेश सिंह फौजदार एवं नगर के सभी सनातन प्रेमियों, महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया। महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसका भक्तों ने लाभ लिया। क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।रामायण